
'AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया...', कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का वार
AajTak
पीएम मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत रैपिड रेल' के पूरे 82 किलोमीटर के स्ट्रेच का उद्घाटन किया. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में विकास योजनाएं भटकती नहीं हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के शेष हिस्सों का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद पीएम ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अब योजनाएं लटकती-भटकती नहीं है. साथ ही पीएम ने एआई समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक वैश्विक आयोजन को कांग्रेस ने अपनी गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. पीएम ने मेरठ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है. विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के अंदर के लिए मेट्रो और twin city के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन... मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है.'
PM ने जोर देते हुए कहा कि हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए. इसलिए अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं हैं. अब सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ... इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया है. देश में ये पहली बार हो रहा है जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी. यानी एक ही प्लेटफॉर्म से आप शहर के अंदर भी यात्रा कर पाएंगे और उसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते हैं.
'कानून-व्यवस्था भी सुधरी'
पीएम ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले यहां शाम होते ही यहां पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था. यहां डर और भय का माहौल होता था. अब एक तरफ कानून-व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है. मुझे खुशी है कि नमो भारत रैपिड रेल... ये नारीशक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक भी बनी है. इसमें ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ... ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत हैं, बेटियां ही नेतृत्व कर रही हैं.
'तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क'
उन्होंने कहा, 'आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है. यूपी में मेरठ के अलावा भी कई सारे शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है. बीते 11 सालों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची... क्योंकि भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









