
AI इंजीनियर सुसाइड केस में नया मोड़! पुलिस जांच में मदद नहीं कर रहा भाई, अभी तक नहीं दिए सबूत
AajTak
बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष खुदकुशी केस की जांच जारी है. पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया सहित सभी आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है. लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि अतुल के भाई विकास मोदी की तरफ से जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है.
बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष खुदकुशी केस की जांच जारी है. पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया सहित सभी आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है. लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि अतुल के भाई विकास मोदी की तरफ से जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है. उनके द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद वो सबूत देने के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए हैं. उनको पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था.
बेंगलुरु पुलिस को इस बात की पुष्टि करने के लिए सबूत जुटाने की जरूरत है कि सुसाइड नोट की लिखावट अतुल सुभाष से मैच करती है कि नहीं? अतुल के भाई विकास को शिकायत में दर्ज आरोपों के समर्थन में सबूत देने होंगे, जिसमें लिखावट सत्यापन के लिए अतुल द्वारा लिखा गया पत्र भी शामिल है. अभी तक एकत्र किए गए सबूतों को विश्लेषण के लिए पहले ही फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जा चुका है.
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि निकिता सिंघानिया ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अपने पति अतुल सुभाष के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए हैं. इनमें से एक मामला अप्राकृतिक सेक्स का भी था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. इसके अलावा करीब 10 केस अतुल के खिलाफ किए गए थे. इन मामलों की वजह से अतुल को कई बार बेंगलुरु से जौनपुर आना पड़ता था. इसे लेकर वो काफी परेशान रहा करते थे.
बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को निकिता, उसकी मां और भाई को गुरुग्राम और प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था. स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 34 वर्षीय अतुल सुभाष को 9 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालू में उनके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था. मौत से पहले उन्होंने 40 पेज का सुसाइड नोट लिखा था और एक वीडियो बनाया था.
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने रविवार को बताया था कि अतुल की पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया गया है. वे न्यायिक हिरासत में हैं. उन्होंने कहा था, "अतुल सुभाष ने 40 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है. उन्होंने कई मुद्दे उठाए हैं. सबसे महत्वपूर्ण रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून के प्रावधानों के दुरुपयोग के बारे में है. उन पर 3 करोड़ रुपए के लिए दबाव डाला गया था."

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










