
Agra: एक ने फाड़े कपडे़, दूसरे ने बनाया Video...घर में घुसकर महिला से जमकर मारपीट
AajTak
आगरा के खेरागढ़ इलाके में दबंगों ने घर के अंदर घुस कर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा. महिला का नग्न अवस्था में मारते-पीटते वीडियो बनाया है. पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के आगरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े और उसके साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान उन्होंने महिला का वीडियो भी बनाया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. मामला खेरागढ़ इलाके का है.
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र और बिज्जो नामक दो बदमाशों ने महिला के साथ ये हरकत की. दोनों के खिलाफ पीड़ित महिला के पति ने मामला दर्ज करवाया है. पति ने बताया कि जब ये घटना हुई तब वह घर पर नहीं था. महिला घर पर अकेली थी.
वीडियो में देखा गया कि एक आरोपी महिला के कपड़े फाड़कर उसे बेरहमी से पीट रहा है. तो वहीं, दूसरा आरोपी इसका वीडियो बना रहा है. महिला इस दौरान चीख रही है, चिल्ला रही है. लेकिन आरोपियों को उस पर जरा सा भी रहम नहीं आया. महिला के पति का आरोप है कि दोनों बदमाशों ने उन्हें मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.
फिलहाल पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों ही आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है.
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस घिनौने कृत्य के लिए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर बदमाशों ने ऐसा क्यों किया.
महिला को पीटा, प्राइवेट पार्ट और आंख में डाली मिर्च इससे पहले बांदा से भी ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां दो महिलाओं समेत चार लोगों ने एक महिला को घर में बंद कर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट और आंख में मिर्च डाल दी. पीड़िता ने बताया कि मकान को लेकर जेठ से विवाद चल रहा है. अदालत में केस है. 25 जुलाई को वह राशन कार्ड बनवाने जा रही थी. आरोप लगाया कि तभी जेठ और उसका पुत्र उसे घसीटकर घर के अंदर ले गया और मारपीट की. उनके साथ दो महिलाओं ने भी महिला के साथ मारपीट की. प्राइवेट पार्ट और आंख में मिर्च डाल दी. अर्धनग्न हालत में वह जान बचाकर भागी. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









