
Agneepath Protest: बिहार से UP तक अग्निपथ की आग, प्रदर्शनकारियों ने मसौढ़ी में रेलवे स्टेशन फूंका-जौनपुर में बस
AajTak
बिहार से लेकर यूपी तक, अग्निपथ के खिलाफ युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है. प्रदर्शनकारियों ने मसौढ़ी में तारेगना स्टेशन पहुंचकर आगजनी की और जीआरपी के जवानों को बंधक बना लिया. यूपी के जौनपुर में भी आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में आग लगा दी.
सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ स्कीम का ऐलान क्या किया, सड़कों पर संग्राम शुरू हो गया. बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक, युवा सड़कों और रेल पटरियों पर उतर आए हैं. बिहार के मसौढ़ी से लेकर यूपी के जौनपुर तक, जो युवा सड़कों पर दौड़ लगाते, पुशअप करते और बीम खींचते नजर आते थे. आज वही युवा हाथों में बांस-बल्लियां और पत्थर लिए नजर आ रहे हैं. मसौढ़ी से जौनपुर तक, बवाल मचा है.
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कई संगठनों ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है. बिहार के मसौढ़ी में इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. सुबह से दुकानें बंद हैं. प्रदर्शनकारियों ने पूरे शहर की दुकानें बंद करा दी हैं. रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जीआरपी के जवानों को भी प्रदर्शनकारियों ने बंधक बना लिया है.
ये भी पढ़ें- अग्निपथ के खिलाफ बिहार में आज भी बवाल जारी, जहानाबाद में बस-ट्रक फूंकी
प्रदर्शनकारी युवक सड़क से लेकर तारेगना स्टेशन तक, लगातार पत्थरबाजी कर रहे हैं. मसौढ़ी में रुक-रुककर फायरिंग भी हो रही है. प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की है. मसौढ़ी में प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी कार्यालय के पास सरकारी गाड़ी को आग लगा दी. मसौढ़ी में पुलिस-प्रशासन ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने के साथ ही हवाई फायरिंग भी की है.
जहानाबाद में फूंकी बस-ट्रक
बिहार के जहानाबाद में भी अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है. जहानाबाद में उग्र प्रदर्शनकारियों ने एक बस और एक ट्रक को आग लगा दी. ट्रक और बस धूं-धूं कर जल गए. प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया. हालांकि, पथराव की घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. बवाल की सूचना पाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंच गए. जहानाबाद में हालात अभी नियंत्रण में होने का दावा पुलिस-प्रशासन की ओर से किया जा रहा है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










