
Agneepath Protest: अग्निपथ के खिलाफ बिहार में आज भी बवाल जारी, जहानाबाद में बस-ट्रक फूंकी, 15 जिलों में इंटरनेट बंद
AajTak
बिहार में अग्निपथ को लेकर लगातार तीसरे दिन भी युवा सड़कों पर हैं. जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने एक बस और एक ट्रक को आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव भी किया.
बिहार में सेेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ को लेकर सड़कों पर संग्राम जारी है. अग्निपथ को लेकर बिहार में युवाओं का आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा. लगातार तीसरे दिन भी बिहार में प्रदर्शन जारी है. युवा सड़कों पर हैं. शनिवार की सुबह-सुबह ही जहानाबाद में युवा सड़कों पर उतर आए और आगजनी की.
जहानाबाद जिले के टेहटा में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी. ये घटना टेहटा आउट पोस्ट के करीब की है. प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया. सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है.
प्रदर्शनकारियों की ओर से आगजनी और पथराव की खबर पाकर जहानाबाद के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस फोर्स की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर हालात को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
15 जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड
अग्निपथ की आग में बिहार के कई जिले झुलस रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने तीन दिन में कई वाहनों में आग लगा दी तो कई ट्रेनों में भी आगजनी की. बिगड़ते हालात को देखते हुए बिहार सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी है. इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने का ये आदेश कल तक यानी 19 जून तक लागू रहेगा.
गौरतलब है कि बिहार के लखीसराय और आरा जिले के कुल्हड़िया स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में आग लगा दी थी. नालंदा जिले के इस्लामपुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने मगध एक्सप्रेस की चार बोगियां फूंक दी थीं और पथराव भी किया था. प्रदेश में अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शन के बाद बिहार सरकार ने एक दिन पहले ही 13 जिलों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी थी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









