
Agneepath: नहीं थम रहा बवाल, तीनों सेना प्रमुख से मिलेंगे पीएम, राकेश टिकैत ने 24 जून को बुलाया भारत बंद
AajTak
सोमवार को छात्रों ने देशव्यापी बंद बुलाया था, जिसे विपक्ष का समर्थन हासिल था. विरोध का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर के आसपास देखने को मिला. दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव सहित एनसीआर की कई सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहा.
अग्निपथ पर देशभर में जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को छात्रों के भारत बंद के बाद अब 24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने देशव्यापी बंद बुलाया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को तीनों सेना प्रमुख से अलग-अलग मुलाकात करेंगे.
SKM के नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा के करनाल में कहा कि उनका यूनियन अग्निपथ योजना का विरोध करेगा. टिकैत ने कहा कि एसकेएम 24 जून को देश भर के जिला मुख्यालयों पर अग्निपथ योजना का विरोध करेगा.
इससे पहले सोमवार को छात्रों ने देशव्यापी बंद बुलाया था, जिसे विपक्ष का समर्थन हासिल था. विरोध का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर के आसपास देखने को मिला. दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव सहित एनसीआर की कई सड़कों पर घंटों तक जाम लगा रहा.
दिल्ली के सीपी में सड़कें ब्लॉक की गईं. सीपी से सटे जनपथ और बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भारी जाम लग गया. तिलक ब्रिज पर ट्रेन के सामने हंगामा करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं, जंतर मंतर पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला, शक्ति सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रदर्शन किया.
दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी. जिस ट्रेन को रोका गया वह श्रीगंगानगर (राजस्थान) जा रही थी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया. दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले राहुल ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ 3 दिन से रेलवे स्टेशन पर ही रह रहे हैं, क्योंकि ट्रेन कैंसिल हो रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










