
Agastya Jaiswal: 16 की उम्र में PG, दोनों हाथों से लिखने की कला... अगस्त्य ने रचा इतिहास
AajTak
2020 में अगस्त्य जायसवाल ने महज 14 साल की उम्र में बीए मास-कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की थी. वे अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और सबसे कम उम्र की रिसर्च स्कॉलर नैना जायसवाल के छोटे भाई हैं.
अगस्त्य जायसवाल ने एक बार फिर छोटी उम्र में बड़ा कारनामा कर दिखाया है. वे महज 16 साल की उम्र में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले भारत के पहले लड़के हैं. इससे पहले वे सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल करने वाले भारत के पहले लड़के थे. अगस्त्य ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है.
अगस्त्य जायसवाल ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से महज 16 साल की उम्र में एमए समाजशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया है. परिणाम घोषित होते ही, अगस्त्य जायसवाल ने अपनी पोस्ट-ग्रेजुएशन फाइनल ईयर एग्जाम में फर्स्ट डिवीजन के मार्क्स के साथ पास किया है. इस उपलब्धि पर अगस्त्य ने कहा, 'मेरे माता-पिता मेरे शिक्षक हैं; माता-पिता अश्विनी कुमार जायसवाल और भाग्यलक्ष्मी जायसवाल के समर्थन और ट्रेनिंग के साथ, मैं यह साबित करते हुए चुनौतियों पर काबू पा रहा हूं कि कुछ भी असंभव नहीं है.'
9 साल की उम्र में 10वीं और 14 की उम्र में ग्रेजुएशन 2020 में अगस्त्य जायसवाल ने महज 14 साल की उम्र में बीए मास-कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की थी. भारत के सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले वह पहले लड़के हैं. उन्होंने 9 साल की उम्र में तेलंगाना बोर्ड से एसएससी (कक्षा 10वीं) की परीक्षा पास की थी. वह कम उम्र में 10वीं क्लास पास करने वाले तेलंगाना के पहले लड़के बने थे.
दोनों हाथों से लिखने की कला, मोटिवेशनल स्पीकर और... अगस्त्य जायसवाल एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो केवल 1.72 सेकंड में A से Z अक्षर टाइप कर सकते हैं. वह दोनों हाथों से लिख सकते हैं. अगस्त्य राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं. वह एक इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. अगस्त्य जायसवाल अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और सबसे कम उम्र की रिसर्च स्कॉलर नैना जायसवाल के छोटे भाई हैं.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










