
Actress Tunisha Sharma Death: शूटिंग के सेट पर आखिर क्या हुआ? एक्ट्रेस तुनिशा की मौत के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
AajTak
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को रहस्यमयी अंदाज में अपने सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया. वारदात के बाद पुलिस ने तुनिशा शर्मा के साथी को-एक्टर शीजान को गिरफ्तार कर लिया. उससे लगातार इस मामले में पूछताछ की जा रही है. पुलिस शीजान के अलावा सीरियल में काम करने वाले अन्य कलाकारों से भी पूछताछ कर रही है.
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की रहस्यमयी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई है. इन सवालों का जवाब उनके परिजन और दोस्तों के अलावा आम जनता भी जानना चाहती है. मसलन, 20 साल की उम्र में टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस को अचानक मौत का रास्ता क्यों चुनना पड़ा या तुनिशा ने कथित सुसाइड के लिए आखिर अपने को-स्टार शीजान का मेकअप रूम ही क्यों चुना? एक्ट्रेस की मौत के बाद ऐसे ही पांच सवाल तेजी से उठाए जा रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस अपनी जांच में जल्द ही इन सवालों के जवाब ढूंढ निकालेगी.
1. तुनिशा ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड से कुछ देरे पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था. आखिरी वीडियो में तुनिशा के बाल संवारे जा रहे थे. इस लम्हे को मुंबई में शूटिंग से चंद घंटे पहले तुनिशा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था. फिर ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने अचानक आत्महत्या कर ली?
2. तुनिशा की मौत के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने अलीबाबा के सेट पर यूनिट के सदस्यों से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि तुनिशा ने अपने को-स्टार शीजान के मेकअप रूम में आत्महत्या की. शीजान जब अपने शॉट के बाद मेकअप रूम में पहुंचा तो कई बार आवाज दी, जिसके बाद उसने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा तो तुनिशा को देखकर दंग रह गया. यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर तुनिशा ने शीजान के मेकअप रूम में सुसाइड क्यों किया?
3. तुनिशा महज 20 साल की थी और इतनी कम उम्र में ही उन्हें चर्चित शो अली बाबा- दास्तान ए काबुल में मरियम का लीड लीड रोल निभाने का मौका मिल गया था, उनके अब तक के करियर के हिसाब से वर्तमान में उसके लिए काफी अच्छा समय चल रहा था. वो फेमस होती जा रही थी. फिर उसे कथित आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाना पड़ा?
4. तुनिशा काफी खुशमिजाज लड़की थी. वह हमेशा सेट पर खुश रहती थी. उसने कथित सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया था, फिर तुनिशा ने मौत को क्यों गले लगा लिया? इतनी कम उम्र की लड़की ने आखिर मौत का ये रास्ता क्यों चुना?
5. तुनिशा ने मौत को गले लगाने के लिए अपने को-स्टार शीजान का मेकअप रूम ही क्यों चुना? इस सवाल के अलावा एक सवाल यह भी उठ रहा है कि शूटिंग सेट पर इतने सारे लोग मौजूद थे, फिर क्या किसी ने तुनिशा को सेट पर आत्महत्या करते नहीं देखा?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






