
AC कोच से उठाकर पैंट्री कार में ले गया शख्स, चलती ट्रेन में हुआ लड़की से दुष्कर्म
AajTak
Sampark Kranti 12629: चलती ट्रेन में एक 21 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़की के पास टिकट नहीं था और AC कोच के शौचालय के पास वो लेटी थी. तभी एक शख्स उसे जनरल डिब्बे में सीट दिलाने के बहाने पैंट्रीकार में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
भोपाल जीआरपी थाना क्षेत्र से गुजर रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. दुष्कर्म की घटना को पैंट्री कार में अंजाम दिया गया. एडिशनल एसपी रेल प्रतिमा एस मैथ्यू के मुताबिक भुसावल से दिल्ली की तरफ जा रही एक लड़की एसी कोच के शौचालय के पास सो रही थी और युवती के पास टिकट नहीं था. इसी दौरान एक शख्स लड़की के पास आया और उसे जनरल कोच में बिना टिकट सीट दिलाने का आश्वासन दिया.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








