
AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला?
ABP News
Arrest Warrant Against Sanjay Singh: शिरोमणी अकाली दल के नेता ब्रिकम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज किया था. सोमवार को कोर्ट नहीं पहुंचे. कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया.
Arrest Warrant Against Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. दरअसल, अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था. संजय सिंह 71 तारीखों में से सिर्फ चार बार कोर्ट में पेश हुए. इसके बाद अब कोर्ट ने आप सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. इस मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है. विक्रम सिंह मजीठिया के वकील दमन दीप ने कहा, “शिरोमणी अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया द्वारा दायर मानहानि मामले में लुधियाना की अदालत ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. सोमवार को वह कोर्ट में पेश नहीं हुए. कोर्ट ने पुलिस को उन्हें 17 सितंबर से पहले गिरफ्तार करने और पेश करने का निर्देश दिया.”More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












