
'AAP विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान...', बोले गोपाल राय
AajTak
गोपाल राय ने कहा कि विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद आम आदमी पार्टी भी अपने नेता विपक्ष का ऐलान करेगी. हालांकि अभी तक पार्टी में नेता विपक्ष के चेहरे पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी नेता विपक्ष के तौर पर प्रबल दावेदार हैं.
दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर मंथन और समीक्षा का दौर जारी है. हार की वज़हों के तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए आम आदमी पार्टी अब लोकसभा, जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की चुनाव में भूमिका के मूल्यांकन के लिए ऑडिट कराने की तैयारी में है. आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि अब नए सिरे से संगठन में सभी विंग्स का पुनर्गठन किया जाएगा, पूरी दिल्ली में इसे और मजबूत करने के लिए रणनीति बनाकर काम किया जाएगा.
सोमवार से दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत होनी है, इसी सत्र में BJP की सरकार आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान CAG द्वारा ऑडिट की गई सभी रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेगी. आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही है. मेरे ख्याल से भाजपा विपक्ष की भूमिका से बाहर निकलकर सत्ता पक्ष के लिए मानसिक तौर पर अभी तक तैयार नहीं हो पाई है.
उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गारंटी दी थी कि सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देने के प्रस्ताव पारित कर देंगे और 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचा देंगे. अब यह भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने वादे को पूरा करे. भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक हो गई, लेकिन महिलाओं के लिए 2500 रुपए देने का प्रस्ताव पारित नहीं हुआ.
'नेता विपक्ष के चेहरे पर कोई चर्चा नहीं'
गोपाल राय ने कहा कि विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद आम आदमी पार्टी भी अपने नेता विपक्ष का ऐलान करेगी. हालांकि अभी तक पार्टी में नेता विपक्ष के चेहरे पर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी नेता विपक्ष के तौर पर प्रबल दावेदार हैं. हार के कारण खोज रही AAP
AAP नेता गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में सभी फ्रंटल संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. उन्होंने बताया कि सभी फ्रंटल संगठनों का पुनर्गठन कर उन्हें और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है. फ्रंटल संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों ने विभिन्न विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी की हार के क्या प्रमुख कारण रहे, उस पर अपनी बात भी रखी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









