
AAP मंत्री आतिशी के आरोपों को ED ने बताया गलत, कहा- गंभीर कार्रवाई कर सकते हैं
AajTak
जांच एजेंसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि आतिशी द्वारा 6 फरवरी 2024 को आयोजित प्रेस विज्ञप्ति में ईडी के खिलाफ झूठे, निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए गए हैं. कुछ आरोपी व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज हटाने के संबंध में ईडी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं.
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए. इस दौरान उन्होंने कई संगीन आरोप भी लगाए. इन आरोपों को ईडी ने निराधार बताया है. जांच एजेंसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि आतिशी द्वारा 6 फरवरी 2024 को आयोजित प्रेस विज्ञप्ति में ईडी के खिलाफ झूठे, निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए गए हैं. कुछ आरोपी व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज हटाने के संबंध में ईडी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं.
ईडी ने आगे कहा, "आरोपी व्यक्तियों के सभी बयान सीसीटीवी निगरानी के तहत दर्ज किए गए थे और आरोपी व्यक्तियों को उनकी मांग के मुताबिक उन्हें आपूर्ति की गई थी और ट्रायल कोर्ट को भी वही प्रदान किया गया था. हालांकि सीसीटीवी फुटेज को केवल वीडियो फॉर्मेट में रिकॉर्ड किया गया था, क्योंकि तत्कालीन उपलब्ध सीसीटीवी सिस्टम में ऑडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा नहीं थी. ईडी अधिकारियों द्वारा कभी भी कोई ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं हटाई गई है.
ईडी ने कहा कि पहले के सीसीटीवी सिस्टम में ऑडियो सुविधा उपलब्ध नहीं थी. ईडी अर्ध-न्यायिक कार्यवाही में पेशेवर तरीके से सैकड़ों बयान दर्ज करता है. आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा अपने गलत कामों के खिलाफ सबूतों को गलत बताने के लिए रोजाना आधारहीन आरोप लगाए जाते हैं.
जांच एजेंसी ने कहा कि अक्टूबर 2023 में ईडी कार्यालय में सीसीटीवी प्रणाली को नवीनतम सुविधाओं और उन्नत भंडारण सुविधा के साथ आधुनिक बनाया गया, जिससे पूछताछ की ऑडियो रिकॉर्डिंग सक्षम हो गई. इसके बाद, संजय सिंह सहित सभी आरोपियों से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पूछताछ की गई है. आप मंत्री आतिशी के इन झूठे, निराधार, दुर्भावनापूर्ण आरोपों के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय गंभीर कानूनी कार्रवाई कर सकता है.
ईडी के जवाब पर आप ने उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी ने ED के प्रेस स्टेटमेंट पर सवाल किए. आप नेता जस्मीन शाह ने कहा, "क्या ईडी ने अपने लेटर हेड पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है? मैं सारी मीडिया को चौकन्ना करना करना चाहता हूं यह बहुत गंभीर मुद्दा है. मामला आम आदमी पार्टी का नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की रिस्पेक्ट न करने का भी है. अगर ईडी कोई बयान जारी करता है और वह बयान ED के हस्ताक्षर वाले लेटर हेड पर नहीं होता है, तो ऐसे बयान को नजर अंदाज करना चाहिए. मुझे लगता है कि यह एक प्लांटेड हो सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










