
AAP ने कुबूली स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की बात, कहा- विभव पर सख्त एक्शन लेंगे केजरीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई की जाएगी.
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई की जाएगी.
AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, 'कल एक निंदनीय घटना हुई. स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं तभी विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे.
'स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के लिए बड़े काम किए'
संजय सिंह ने कहा कि स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के लिए बड़े काम किए हैं. स्वाति मालीवाल पार्टी की पुरानी और सीनियर लीडर में से एक हैं. हम सब उनके साथ हैं. हम सब उनके साथ हैं. बीजेपी ने भी मंगलवार को इस मुद्दे पर हंगामा किया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की.
बीजेपी ने किया हंगामा
बीजेपी पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम की बैठक में स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरा. मंगलवार को 11 बजे दिल्ली नगर निगम की बैठक में मेयर शैली ओबेरॉय जैसे ही आसन पर पहुंचीं बीजेपी के पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे. यह सब देखकर मेयर ने बैठक को स्थगित कर दिया.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










