
AAP नेताओं को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने LG विनय सक्सेना के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट हटाने को कहा
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और विवादित पोस्ट को हटाने के लिए कहा है. कोर्ट ने एलजी के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी किया है.
दिल्ली हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों और विवादित पोस्ट को हटाने के लिए कहा है. कोर्ट ने एलजी के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी किया है.
दिल्ली एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपील की थी कि वह AAP नेताओं को भविष्य में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर मानहानिकारक बयानबाजी से रोकने के लिए निर्देश पारित करे.
दिल्ली एलजी की इस अपील पर मानहानि से जुड़े मामले में कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने आप नेताओं को एलजी विनय सक्सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट हटाने का आदेश दिया है.
आप नेताओं ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
दिल्ली में एलजी विनय सक्सेना ने शराब नीति में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. इसके बाद से दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान तेज हो गया था. AAP नेताओं ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर घोटाले के आरोप लगाए हैं. AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि खादी ग्रामोद्योग (KVIC) के चेयरमैन रहते हुए उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने अपनी बेटी शिवांगी सक्सेना को मुंबई में खादी लाउंज डिजायन करने का 80 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया. संजय सिंह ने ये भी कहा है कि सक्सेना ने KVIC के चेयरमैन रहते हुए करोड़ों रुपए की हेराफेरी नोटबंदी के समय की, कई घोटाले और घपले हुए. उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल को पद से बर्खास्त करने की मांग की है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की तरफ से उनके वकील ने सोमवार को AAP और पार्टी के 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा था. इसमें आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं. असत्य और अपमानजनक बयानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए. हालांकि, आप ने इसके बाद भी विनय सक्सेना पर निशाना साधा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









