
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत 18% टैरिफ लागू, टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता, महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव के लिए वोटिंग जारी. अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ, इस्लामाबाद मस्जिद धमाके पर भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया, वहीं 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार. पढ़ें आज की अहम खबरें...
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: आज की बड़ी खबरों में भारत-अमेरिका ट्रेड फ्रेमवर्क के तहत भारतीय निर्यात पर 18% टैरिफ व्यवस्था लागू होने की घोषणा शामिल रही, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया. खेल जगत में भारत ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीता. महाराष्ट्र में 12 जिलों में जिला परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है. रक्षा क्षेत्र में भारत ने अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर अपनी सामरिक क्षमता मजबूत की. विदेश नीति में इस्लामाबाद मस्जिद विस्फोट को लेकर भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया. वहीं बिहार में 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी चर्चा में रही.
भारत पर 18% टैरिफ कब से लागू होगा? ट्रंप सरकार ने तय कर दी डेडलाइन
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ को खत्म कर दिया है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी कार्यकारी आदेश के मुताबिक संशोधित 18% टैरिफ व्यवस्था 7 फरवरी 2026 से लागू होगी. इससे पहले PM मोदी ने भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क का स्वागत किया और इसे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के लिए बड़ा बढ़ावा बताया.
IND vs ENG U-19 WC Final Highlights: भारत छठी बार अंडर-19 का वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त
आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई.
Maharashtra Zilla Parishad Election 2026: महाराष्ट्र में आज जिला परिषद चुनाव, 12 जिलों में वोटिंग, पवार परिवार की साख दांव पर

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











