
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 जून 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 4 जून, 2025 की खबरें और समाचार: बेंगलुरु हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का नया सबूत बहावलपुर में मिला है. देश की लंबे समय से लंबित जनगणना और जातिगत गणना की प्रक्रिया अब तय हो गई है. पढ़ें शाम की पांच बड़ी खबरें.
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया. भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सटीक और प्रभावी ऑपरेशन 'सिंदूर' की कामयाबी के नए सबूत सामने आए हैं. भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सटीक और प्रभावी ऑपरेशन 'सिंदूर' की कामयाबी के नए सबूत सामने आए हैं. भारत में COVID-19 मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है. विशेष रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में ज्यादा केस देखे जा रहे हैं. पढ़ें आज शाम की पांच अहम खबरें.
RCB की जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 7 की मौत, कई घायल
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया. कारण, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं.
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का एक और सबूत... ऑडियो में सिसकता मसूद अजहर, 21 आतंकियों की कब्रों की तस्वीर आई सामने
भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सटीक और प्रभावी ऑपरेशन 'सिंदूर' की कामयाबी के नए सबूत सामने आए हैं. पाकिस्तान के बहावलपुर में 21 आतंकियों की कब्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जो जैश-ए-मोहम्मद के हैं और इनमें मसूद अजहर के करीबी और उसके परिवार के लोगों की कब्रें भी शामिल बताई जा रही हैं. यह तस्वीरें इस स्ट्राइक की विश्वसनीयता को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं.
इंतजार खत्म! 1 मार्च 2027 से देश में होगी जनगणना, पहाड़ी राज्यों में अक्टूबर 2026 से शुरू होगी प्रक्रिया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










