
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
मेलबर्न टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. वहीं, बिहार चुनाव के लिए NDA ने संकल्प पत्र जारी किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 31 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: मेलबर्न में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इन खबरों के अलावा, चीन ने भारत की कुछ कंपनियों को रेयर अर्थ मिनरल्स के इम्पोर्ट को लेकर लाइसेंसे जारी किया. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
मेलबर्न टी20 में भारत की 4 विकेट से हार, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से किया चेज, सूर्या ब्रिगेड का विनिंग स्ट्रीक भी टूटा
मेलबर्न में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 125 रनों पर सिमट गई, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया. इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली.
125 यूनिट फ्री बिजली, 1 करोड़ नौकरियां, 4 नए शहरों में मेट्रो... बिहार चुनाव के लिए NDA मेनिफेस्टो में बड़े ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. घोषणापत्र में बड़े पैमाने पर रोज़गार, महिला सशक्तिकरण और सभी क्षेत्रों में कल्याणकारी उपायों का वादा किया गया है. NDA ने बिहार में एक करोड़ से ज्यादा नौकरी और रोजगार के मौके पैदा करने का संकल्प लिया है.
आज भी बिखरा शेयर बाजार... निवेशकों को तगड़ा नुकसान, ज्यादा टूटे ये स्टॉक

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










