
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 मई की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 मई, 2025 की खबरें और समाचार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है. भारत के चौथी तिमाही के GDP का आंकड़ा जारी हो चुका है. वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की रीयल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4 प्रतिशत रहा है. ऐशान्या द्विवेदी ने आजतक से बातचीत में कहा कि जैसे घर का बड़ा कोई सिर पर हाथ रख देता है, वैसा ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर लगा. नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने मार्केट टाउन को पूरी तरह से तबाह कर दिया और अब तक 88 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
कोटद्वार की सिविल कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है. अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा. भारत के चौथी तिमाही के GDP का आंकड़ा जारी हो चुका है. वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भारत की रीयल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4 प्रतिशत रहा है. ऐशान्या द्विवेदी ने आजतक से बातचीत में कहा कि जैसे घर का बड़ा कोई सिर पर हाथ रख देता है, वैसा ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर लगा. नाइजीरिया के नाइजर राज्य में आई भीषण बाढ़ ने मार्केट टाउन को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. जिससे अब तक 88 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें.
1. 'न्याय अधूरा लग रहा...', दोषियों को उम्रकैद मिलने से नाखुश अंकिता भंडारी के परिजन, किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार के सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. यह मामला करीब दो साल आठ महीने तक अदालत में चला. कोर्ट ने माना कि तीनों दोषियों ने मिलकर अंकिता की हत्या की और उसके शव को छिपाने की साजिश रची. सजा सुनाए जाने के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट से बाहर लाया गया और जेल भेज दिया गया.
2. 'दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा', कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बरसे PM मोदी, देखें वीडियो
कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. यहां एक तरफ उन्होंने अरबों रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण/शिलान्यास किया तो दूसरी तरफ देश के दुश्मनों को कड़ी चेतावनी भी दी. प्रधानमंत्री मोदी कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बरसे. मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा.' साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी क्लियर किया 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है. ये नया भारत है, घर में घुसकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है.
3. अनुमान से बेहतर आंकड़े, चौथी तिमाही में 7.4 फीसदी रही GDP ग्रोथ रेट

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










