
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है. दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सभी सीटों पर शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI के संस्थापक इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर बढ़ती अफवाहों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है.
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सभी सीटों पर शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है. तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. वहीं, नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें...
LIVE: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 12 वार्डों में AAP-BJP की टक्कर
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों पर उपचुनाव के लिए सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सभी सीटों पर शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इन 51 उम्मीदवारों में से 26 महिलाएं हैं. BJP ने 8, AAP ने 6, और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
Cyclone Ditwah Live News Updates: चेन्नई में तेज हवाएं और बारिश, पुडुचेरी में समुद्र तटों पर जाने से रोक... तूफान 'दित्वाह' से तीन राज्यों में हाई अलर्ट
चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है. तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इससे पहले दित्वाह ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ.
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, आपराधिक साजिश रचने का आरोप

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










