
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारत अपने एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए रूस, फ्रांस और इजरायल से मिसाइलें खरीदेगा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.
रक्षा मंत्रालय ने रूस से 2182 करोड़ में VL Shtil सरफेस टू एयर मिसाइलें खरीद के लिए डील की. वहीं, बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इन खबरों के अलावा, महिला क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नई वनडे रैंकिंग में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बन गई हैं. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.
नौसेना को मिलेगी VL-Shtil मिसाइल, कोस्टगार्ड को 6 हेलिकॉप्टर... 5083 रु. की डील रक्षा मंत्रालय ने आज 5083 करोड़ रुपये की दो डील की हैं. HAL के साथ 2901 करोड़ में भारतीय तटरक्षक के लिए 6 ALH Mk-II हेलीकॉप्टर, जबकि रूस से 2182 करोड़ में VL-Shtil सतह-से-हवा मिसाइलें. ये सौदे नौसेना की हवाई रक्षा और तटरक्षक की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगे.
नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से नाम तय हुए हैं. नितिन नवीन और युवा नेता शिवेश कुमार को BJP ने बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है, जबकि राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार बनाए गए हैं. 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है.
ICC रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, बन गईं नंबर 1 ODI बल्लेबाज, इस कंगारू गेंदबाज का भी जलवा महिला क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नई वनडे रैंकिंग में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बन गई हैं. मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट को पीछे छोड़ा. दोनों के समान 790 अंक हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर मंधाना टॉप पर पहुंचीं.
IPL 2026 से पहले RCB के लिए गुड न्यूज, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी IPL 2026 में एक बार फिर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. भगदड़ की दुखद घटना के बाद यह पहला मौका होगा जब यहां मुकाबले खेले जाएंगे. भगदड़ की इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी. आजतक के अनुसार, RCB का कहना है कि टीम अपने सात घरेलू मैचों में से पांच मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी.
होली के बाद गर्मी और उमस के लिए रहें तैयार! दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बढ़ेगा पारा, जानें मौसम होली के बाद दिल्ली, हरियाणा, UP समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण बढ़ेगी. मार्च के पहले हफ़्ते में पारा 34-35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री और मध्य भारत में 3-5 डिग्री ज़्यादा रह सकता है. मौसम विभाग ने मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी और कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








