
बेंगलुरु: भगवान की तस्वीरों की आड़ में LSD की बिक्री, ₹10 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बेंगलुरु के बलगेरे स्थित प्रेस्टिज फिन्सबरी पार्क अपार्टमेंट से ₹10 करोड़ की 8,335 LSD स्ट्रिप्स बरामद होने से हड़कंप मच गया. हैरान करने वाली बात ये है कि देवी देवताओं की तस्वीरों के रूप में ये ड्रग्स बेची जा रही थी. कौन हैं आरोपी और क्या है थाईलैंड कनेक्शन? पढ़ें पूरी कहानी.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की नारकोटिक्स विंग ने बलगेरे इलाके के एक पॉश अपार्टमेंट से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की है. पुलिस के मुताबिक जब्त की गई ड्रग्स की कुल कीमत करीब ₹10 करोड़ आंकी गई है. यह कार्रवाई शहर के पॉश रिहायशी परिसर में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. अधिकारियों का कहना है कि यह कर्नाटक में अब तक की सबसे बड़ी LSD बरामदगी है. फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.
फ्लैट से मिली 8,335 LSD स्ट्रिप्स ड्रग्स की यह खेप बलगेरे स्थित प्रेस्टीज फिन्सबरी पार्क के एक फ्लैट से बरामद हुई. छापेमारी के दौरान पुलिस को 8,335 LSD स्ट्रिप्स मिलीं, जो कर्नाटक में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है. अवैध बाजार में एक LSD स्ट्रिप की कीमत करीब ₹6,000 बताई गई है. इस हिसाब से सिर्फ LSD की कीमत ही करोड़ों में पहुंचती है. पुलिस को छापे के दौरान अन्य मादक पदार्थ भी मिले, जिससे यह साफ है कि आरोपी बड़े स्तर पर तस्करी में शामिल थे.
तस्वीरों में बेची जा रही थी LSD जांच में सामने आया कि LSD स्ट्रिप्स को खास डिजाइन में तैयार किया गया था. इन्हें भगवानों की तस्वीरों और अलग-अलग आर्टिस्टिक डिजाइनों के रूप में बेचा जा रहा था. पुलिस का कहना है कि इस तरीके से ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था और शक से बचने की कोशिश की जाती थी. धार्मिक तस्वीरों के रूप में ड्रग्स बेचना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि सामाजिक रूप से भी गंभीर मामला माना जा रहा है. इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इन स्ट्रिप्स की सप्लाई किन-किन शहरों तक हो रही थी.
हाइड्रो गांजा और चरस भी बरामद LSD के अलावा पुलिस ने 5 किलो हाइड्रो गांजा और 534 ग्राम चरस भी बरामद की है. यह साफ संकेत है कि आरोपी सिर्फ एक तरह की ड्रग्स नहीं बल्कि कई मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे. बरामद की गई कुल ड्रग्स की कीमत करीब ₹10 करोड़ आंकी गई है. अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था. ड्रग्स की पैकिंग और स्टोरेज से भी प्रोफेशनल तरीके का अंदाजा लगाया जा रहा है.
आरोपियों का थाईलैंड कनेक्शन इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्विन (27) और मोबिना (25) के रूप में हुई है, जो केरल के रहने वाले हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों ने ड्रग तस्करी को पेशे के तौर पर अपना लिया था. पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें थाईलैंड से छोटे-छोटे कंसाइनमेंट मिलते थे. यह खेप ‘विंसेंट’ नाम के शख्स के जरिए भेजी जाती थी और फ्लाइट के जरिए कम मात्रा में लाकर जांच से बचने की कोशिश की जाती थी.
फ्लैट मालिक की भूमिका! पुलिस के अनुसार आरोपी सप्लायर के बताए गए स्थानों पर ड्रग्स स्टोर करते थे. जिस फ्लैट से बरामदगी हुई है, उसके मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है. यह पता लगाया जा रहा है कि फ्लैट मालिक को इस गतिविधि की जानकारी थी या नहीं. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस ड्रग रैकेट से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.










