
जंग के बीच खाड़ी देशों से लौटे 10 हजार भारतीय! ईरान से भी 3 हजार लाए गए वापस
AajTak
ईरान-इजरायल में युद्ध के हालातों के चलते लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. वहीं इस बीच खाड़ी देशों से अब तक करीब 10 हजार भारतीय अलग-अलग देशों से घर लौट चुके हैं. ईरान से करीब 3 हजार भारतीयों को विशेष विमान की मदद से भारत लाया गया है.
ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी होने लगी है. खाड़ी देशों से अब तक करीब 10 हजार भारतीय अलग-अलग देशों से वापस लौट चुके हैं. इसमें ईरान से करीब 3 हजार भारतीयों को विशेष विमान से भारत लाया गया है. इसके साथ-साथ कुवैत से करीब ढाई हजार भारतीय वापस लौटे हैं. लेबनान में हमलों के कारण बेरुत से भी 1500 से अधिक भारतीय वापस लौट रहे हैं, जबकि यूएई और कतर से करीब 3 हजार भारतीयों ने वापसी की है.
भारत सरकार की मदद से लौट रहे इन भारतीयों में ज्यादातर चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई और दिल्ली पहुंच रहे हैं. इसके अलावा केरल के कोच्चि और कोझिकोड, अमृतसर और लखनऊ में भी खाड़ी से लौट रहे प्रवासियों के लिए विशेष केंद्र बनाए गए हैं. विदेश मंत्रालय ने ईरान और लेबनान के लिए "Red Alert" जारी किया है और भारतीयों को इन देशों की यात्रा न करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: 'खतरनाक हमले अभी बाकी हैं'... अमेरिकी विदेश मंत्री की ईरान को वार्निंगदुबई से दिल्ली पहुंचे यात्री
मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बाद आज दुबई से Air India की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची. इस फ्लाइट के आने से दुबई में फंसे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्टपर VT-EDC विमान से कुल 149 यात्री भारत पहुंचे.
हालांकि, भारत से दुबई जाने वाली कुछ उड़ानों को वापस भारत लौटना पड़ा. Emirates की EK 501 (मुंबई–दुबई) फ्लाइट ने 3 मार्च को दो बार रास्ता बदलने के बाद आखिरकार दुबई में सुरक्षित लैंडिंग की. जबकि कई अन्य उड़ानों को एहतियातन अपने-अपने बेस एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा है.
दिल्ली–दुबई EK 513 ने सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही समय बाद उसे वापस लौटना पड़ा. इसी तरह बेंगलुरु–दुबई EK 569 फ्लाइट भी दुबई नहीं पहुंच सकी.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








