
छात्रा को गोद में उठाकर हेडमास्टर ने अश्लील गाने पर किया डांस, वीडियो बनाते रहे टीचर्स
AajTak
झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में छात्राएं डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करती दिख रही हैं और हेडमास्टर भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
झारखंड के गढ़वा जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक सरकारी स्कूल का है, जहां आठवीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह के दौरान डीजे पर अश्लील गानों पर डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
वायरल वीडियो में छात्राएं डीजे की धुन पर नाचती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में लूट ए राजा मुंहवा पर डाली के चदरिया लहरिया लूट ए राजा जैसे गाने बज रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम एक मार्च को आयोजित किया गया था.
डीजे पर अश्लील गानों पर छात्राओं का डांस
वीडियो में स्कूल के हेडमास्टर भी छात्राओं के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं. कुछ क्लिप में एक शिक्षक हाथ में छड़ी लिए नजर आ रहे हैं और दूसरे हाथ से मोबाइल पर रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं. वहीं एक अन्य शिक्षक छात्राओं को गोद में उठाते भी दिखाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम कैसे आयोजित किया गया. अश्लील गानों पर छात्राओं के डांस और शिक्षकों की मौजूदगी को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि विदाई समारोह में डीजे पर अश्लील गाने बजाए गए और छात्राओं को उन्हीं गानों पर नाचने के लिए कहा गया. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि स्कूल में इस तरह का आयोजन होना चिंताजनक है. सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.










