
'पीएम मोदी क्या देश के मुखिया की हत्या का समर्थन करते हैं', ईरान जंग पर राहुल गांधी का सवाल
AajTak
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि क्या वह किसी हेड ऑफ स्टेट की हत्या का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून और शांति के पक्ष में साफ रुख अपनाना चाहिए. सोनिया गांधी ने भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल किए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह किसी हेड ऑफ स्टेट की हत्या को विश्व व्यवस्था तय करने का तरीका मानते हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एकतरफा हमले, चाहे वो ईरान पर हों या ईरान की तरफ से अन्य मध्य पूर्वी देशों पर, दोनों की निंदा होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय चुप्पी भारत की वैश्विक स्थिति को कमजोर करती है.
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ईरान ने पुष्टि की है कि उसके सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए लक्षित हमलों में हत्या कर दी गई. यह हमला शनिवार को हुआ था. इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता एक पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस टकराव का असर करोड़ों लोगों पर पड़ रहा है, जिनमें करीब एक करोड़ भारतीय भी शामिल हैं जो इस क्षेत्र में रहते या काम करते हैं.
ईरान मुद्दे पर राहुल गांधी का सवाल
उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं अपनी जगह सही हो सकती हैं, लेकिन संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और गहरा करेंगे. राहुल गांधी ने दोहराया कि ईरान पर हुए एकतरफा हमलों और ईरान की ओर से अन्य मध्य पूर्वी देशों पर किए गए हमलों दोनों की स्पष्ट निंदा होनी चाहिए. उनका कहना था कि हिंसा से हिंसा ही जन्म लेती है और शांति का रास्ता सिर्फ संवाद और संयम से ही निकल सकता है. उन्होंने कहा कि भारत को नैतिक रूप से स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए. भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव जीवन की रक्षा के पक्ष में खुलकर बोलने का साहस दिखाना चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित रही है और इसे उसी दिशा में लगातार बने रहना चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह देश और दुनिया के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करें. इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता की लक्षित हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं बल्कि जिम्मेदारी से बचना है. उन्होंने कहा कि इससे भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
पीएम मोदी से मांगा स्पष्ट जवाब

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








