
नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट
AajTak
देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा के चुनावों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और लिस्ट जारी की है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को तरजीह दी है. बता दें कि देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है. इसकी अधिसूचना जारी हो गई है. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. नितिन नवीन पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार की राजनीति में उनकी मजबूत पहचान है. पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जो राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं. युवा नेता शिवेश कुमार को भी बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. बिहार में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं.
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections. Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar. Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam. Laxmi Verma from Chhattisgarh. Sanjay Bhatia from Haryana. Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मैदान में उतारा है. दोनों नेता राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके हैं. असम में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को बीजेपी ने टिकट दिया है. राज्य में बीजेपी की सरकार होने से पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है.
भगवा पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है. वह भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं. छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं. वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है, जो प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं. हरियाणा में भी दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








