
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे
AajTak
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है.
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई, जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अभिजीत पॉल को सिलचर से, इंद्रनील पेगु को माजुली से और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. रिपुन बोरा बरचल्ला से चुनाव मैदान में होंगे. असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है. निर्वाचन आयोग (ईसीआई) किसी भी दिन असम विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है.
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने जिन 42 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है, यहां वह अपनी जीत की संभावनाओं को लेकर काफी आश्वस्त है. वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 64 सदस्य हैं, जबकि उसके सहयोगियों असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के 3 सदस्य हैं. विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 और सीपीआई (एम) का 1 विधायक है. एक निर्दलीय विधायक भी है. साल 2021 के असम विधानसभा चुनाव में, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखी थी, जो राज्य में पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी गठबंधन की लगातार दूसरी जीत थी. कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत गठबंधन ने 50 सीटें जीतीं, जो 2016 में उसकी 26 सीटों की तुलना में अधिक थीं.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.










