
'वक्त आ गया है कि...', ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में शहबाज-मुनीर के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा
AajTak
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के खिलाफ पाकिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी और इजरायली दूतावासों के बाहर नारे लगाए और हिंसा भड़क उठी, जिसमें 26 लोग मारे गए. इस बीच पाकिस्तान की हाइब्रिड सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वो डोनाल्ड ट्रंप के बनाए बोर्ड ऑफ पीस से तुरंत अलग हो जाए.
ईरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पड़ोसी पाकिस्तान उबाल पर है. पाकिस्तान में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की हाइब्रिड सरकार जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के लोग अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
खामेनेई की हत्या के विरोध में पाकिस्तान में इजरायल-अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों में दर्जनों लोग मारे गए हैं और स्थिति को संभालने के लिए सेना उतारनी पड़ी है. इस बीच पाकिस्तान में यह मांग भी तेज हो रही है कि पाकिस्तान ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' से तुरंत अलग हो जाए.
बोर्ड ऑफ पीस डोनाल्ड ट्रंप का बनाया हुआ एक बोर्ड है जिसका मकसद गाजा जैसे संघर्षों में शांति की पहल को बढ़ावा देना बताया गया है. पाकिस्तान इस बोर्ड का मेंबर है जिसे लेकर पाकिस्तानी जनता का एक वर्ग काफी नाराज है. ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद ये नाराजगी और बढ़ गई है. संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने कहा है कि अब पाकिस्तान के लिए तथाकथित 'बोर्ड ऑफ पीस' छोड़ने का समय आ गया है.
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत ने क्या कहा?
संयुक्त राष्ट्र के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन में भी पाकिस्तान की राजदूत रह चुकीं मलीहा लोधी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अपील की है कि ईरान पर हुए हमलों के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बनाए गए तथाकथित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ से पाकिस्तान को अलग हो जाना चाहिए.
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अब समय आ गया है कि पाकिस्तान उस बोर्ड ऑफ पीस को छोड़ दे, जिसमें उसे शुरुआत से ही शामिल नहीं होना चाहिए था. यह एक ऐसे व्यक्ति की तरफ से स्थापित और संचालित है, जिसने सात देशों पर हमले किए हैं. इसे एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है जिसकी प्रशासनिक व्यवस्था गाजा में इजरायल के जनसंहार में सहभागी है.'

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.










