
60 सेकंड, 12 बम और तबाही का मंजर... ईरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई पर हमले की पूरी इनसाइड स्टोरी
AajTak
28 फरवरी 2026 को तेहरान में 60 सेकंड में 12 बम गिराए गए. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई को निशाना बनाया गया. हमला खत्म हुआ तो पूरी दुनिया सन्न रह गई. जानिए महीनों की जासूसी और इस खूनी ऑपरेशन की पूरी कहानी.
Ayatollah Ali Khamenei Death Inside Story: अमेरिका और इजरायल ने एक सोची समझी रणनीति के तहत तेहरान में बड़ा हमला कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को निशाना बनाया और पूरी दुनिया दहल गई. इस ऑपरेशन से पहले महीनों तक अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) और मोसाद ने खुफिया जानकारी जुटाई. कई दिनों तक रेकी की. लंबी निगरानी की गई. जिनेवा में बैकडोर बातचीत चली, डेडलाइन दी गई और फिर अचानक हमला कर दिया गया. जानिए 60 सेकंड में अंजाम दिए गए इस ऑपरेशन की पूरी कहानी.
13 जून 2025
सुबह का वक्त था, जब इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए थे. इस हमले के ठीक 4 दिन बाद अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 17 जून 2025 की शाम 5 बजकर 19 मिनट पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'हमें पता है कि तथाकथित सुप्रीम लीडर कहां छुपे हैं. वो एक आसान टारगेट हैं. लेकिन सुरक्षित हैं. अभी हम उन्हें बाहर निकालना नहीं चाहते. यानि मारना नहीं चाहते.'
दरअसल, जून में 12 दिनों तक चली ईरान इजरायल के बीच इस जंग में इजरायल को एक बार एक मौका मिला था, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को मारने का. लेकिन तब खुद ट्रंप ने इजरायल को ऐसा करने से रोक दिया था. सलाहकारों ने ट्रंप को समझाया था कि खामेनेई को मारने का असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ेगा. 12 दिन बाद तब वो जंग रुक गई लेकिन इजरायल नहीं रुका. डिप्लोमेटिक चैनल से ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी थी. अमेरिका चाहता था कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम और खासतौर पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को बनाना रोक दे. पर बात बन नहीं रही थी.
फरवरी 2026
इसी बीच फरवरी के दूसरे हफ्ते में ट्रंप ने एक धमकी दी. ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने या न्यूक्लियर डील पर समझौता करने के लिए 10 से 15 दिन का वक्त दिया. साथ ही ये भी कहा कि ऐसा नहीं होता है तो फिर अंजाम बुरा होगा. ट्रंप की इस डेडलाइन के बाद बैकडोर चैनल से ईरान और अमेरिका के बीच जिनेवा में बातचीत चल रही थी. ईरानी अधिकारियों के अलावा अमेरिका की तरफ से इस बातचीत में अमेरिका के मिडिल ईस्ट के दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेर्ड कुशनर शामिल थे. इस बातचीत की मध्यस्थता कर रहे थे ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








