
तिरुपति में टीटीडी घी मिलावट मामले की जांच शुरू, वन-मैन कमीशन ने संभाला मोर्चा
AajTak
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में मिलावटी घी के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने वन-मैन कमीशन गठित किया है. आयोग ने खरीद रिकॉर्ड और टेंडर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के घी मिलावट मामले में जांच शुरू हो गई है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से गठित वन-मैन कमीशन ने ऑफिशियली काम शुरू कर दिया है. यह कदम मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच उठाया गया है.
सरकार की ओर से नियुक्त इस आयोग की अगुवाई सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार कर रहे हैं. आयोग के लिए तिरुपति स्थित पद्मावती गेस्ट हाउस के एनेक्स भवन की पहली मंजिल पर एक विशेष कार्यालय आवंटित किया गया है. यही कार्यालय जांच का मुख्य केंद्र होगा. आयोग ने अपनी जांच के पहले चरण में घटिया गुणवत्ता वाले घी की आपूर्ति से जुड़े खरीद रिकॉर्ड और टेंडर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आपूर्ति प्रक्रिया में हुई कथित लापरवाही और प्रशासनिक चूक की गहन पड़ताल की जाएगी.
जांच को सुचारु और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने श्रीरवि को आयोग का संपर्क अधिकारी (लायजनिंग ऑफिसर) नियुक्त किया है. इसके अलावा, टीटीडी प्रशासन की ओर से पांच सहायक कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो दस्तावेजों और तकनीकी आंकड़ों के विश्लेषण में आयोग की मदद करेंगे. आयोग का मुख्य दायित्व यह तय करना है कि मंदिर की रसोई तक मिलावटी घी पहुंचने के पीछे किन प्रशासनिक कर्मियों और अधिकारियों की भूमिका रही. यह भी देखा जाएगा कि आपूर्ति और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया में कहां चूक हुई.
सरकार ने आयोग को 45 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इस रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिशें शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुझाव भी दिए जा सकते हैं. यह मामला विशेष रूप से संवेदनशील है क्योंकि कथित मिलावटी घी का उपयोग श्रीवारी लड्डू प्रसादम की तैयारी में किया गया था, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है. ऐसे में जांच के निष्कर्ष न केवल प्रशासनिक जवाबदेही तय करेंगे, बल्कि मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास को बहाल करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








