
पार्टी, झगड़ा और मर्डर... टीवी एक्ट्रेस ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर किया लिव-इन पार्टनर का कत्ल, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
बेंगलुरु ग्रामीण के मंजुनाथनगर में 40 वर्षीय मोहन राव की हत्या के मामले में टीवी एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ बिंदु समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लिव-इन रिलेशनशिप और पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. पढ़ें खौफनाक कहानी.
कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण (Bengaluru Rural) में पुलिस ने एक दिल दहला देने वाला मर्डर केस का खुलासा किया है. इस हत्याकांड में एक टीवी एक्ट्रेस का नाम सामने आने से मामला और सनसनीखेज बन गया था. पुलिस ने अब इस केस में अभिनेत्री समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरे इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है.
तफ्तीश के दौरान चौंकाने वाला खुलासा दरअसल, 18 फरवरी को 40 वर्षीय मोहन राव अपने घर में मृत पाए गए थे. पुलिस ने मौके पर जाकर तफ्तीश शुरू की. शुरुआती जांच में ही पुलिस को यह मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने गहराई से पड़ताल शुरू की. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इस केस में चौंकाने वाले खुलासे होने लगे.
लिव-इन रिलेशनशिप और हत्या पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ कन्नड़ फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी मुख्य आरोपी उर्मिला उर्फ बिंदु पिछले काफी समय से मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इससे पहले वे दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों से अलग हो चुके थे. बताया जा रहा है कि कुछ समय से उनके रिश्ते में तनाव चल रहा था. इसी दौरान बिंदु की दोस्ती दो अन्य युवकों धनुष और विनय से हो गई. वे दोनों अक्सर उसके घर आया-जाया करते थे. पुलिस को शक है कि इसी त्रिकोणीय रिश्ते ने इस हत्याकांड की नींव रखी.
पार्टी के दौरान हुआ विवाद वारदात वाले दिन तीनों आरोपी और मोहन राव घर पर पार्टी कर रहे थे. सभी ने शराब पी रखी थी. पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में मोहन राव का व्यवहार आक्रामक हो गया था. इसी बात को लेकर उसके और बिंदु के बीच बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. धनुष और विनय ने भी इस झगड़े में कूद पड़े. इसी दौरान हालात बेकाबू हो गए और आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला.
चाकू से हमला और दम घोंटकर हत्या जांच में पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झगड़े के दौरान विनय ने कथित तौर पर मोहन राव पर चाकू से हमला किया. जब वह घायल हो गया, तो आरोपियों ने उसका मुंह और नाक टेप से बंद कर दिया. इतना ही नहीं, उसके हाथ-पैर भी बांध दिए गए. पुलिस का कहना है कि दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस जांच में अहम खुलासा बाद में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले की जांच बेंगलुरु पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी या यह अचानक हुए झगड़े का नतीजा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और खुलासे हो सकते हैं.

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








