
टुकड़ों में काटी दोस्त की लाश, उसी की कार में डाला और फेंक दिया यमुना में... दिल्ली में खौफनाक कांड
AajTak
दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.
दिल्ली में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. लालच में अंधे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 48 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी और पहचान मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर उन्हें यमुना नदी में फेंक दिया. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.
शुरुआत से गहनों पर नजर
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनरूप गुप्ता के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाते थे. मुख्य आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज (29) ने करीब एक साल पहले उनसे दोस्ती की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी की नजर गुप्ता द्वारा पहने जाने वाले सोने के आभूषणों पर थी और उसे यह भी पता था कि वह परिवार से अलग रह रहे हैं.
पार्टी के बहाने मकान पर बुलाया
18 फरवरी को हैप्पी ने गुप्ता को मटियाला एक्सटेंशन स्थित अपने किराये के मकान पर पार्टी के बहाने बुलाया. वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुप्ता को रस्सी से बांध दिया और पैसों की मांग करते हुए मारपीट की. गुप्ता ने बताया कि उसके सोने के गहने छत्तीसगढ़ सदन में खड़ी उसकी एसयूवी में हैं. आरोपी कार की चाबी लेकर वाहन वहां से गए और गहने निकाल लिए. जब गुप्ता ने नकद पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.
लाश के टुकड़े कर प्लास्टिक बैग में भरे

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.








