
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 मार्च 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की हाई टैरिफ पॉलिसी पर अपनी स्थिति दोहराई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें 'महान मित्र' और 'बहुत स्मार्ट व्यक्ति' कहा.
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की हाई टैरिफ पॉलिसी पर अपनी स्थिति दोहराई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें 'महान मित्र' और 'बहुत स्मार्ट व्यक्ति' कहा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर संसद की फंक्शनिंग की आलोचना करने के लिए तीखा हमला किया और कहा कि लोकसभा में बोलने के लिए उन्हें जो समय दिया गया था, उस समय विपक्षी नेता वियतनाम में थे. एलन मस्क ने घोषणा की कि उनकी AI कंपनी xAI ने X (पूर्व में ट्विटर) का अधिग्रहण कर लिया है. न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन द्वारा 'वॉयस ऑफ अमेरिका' (VOA) और इससे जुड़े अन्य समाचार प्रसारण संगठनों को बंद करने की कोशिशों पर रोक लगा दी. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
भूकंप से तबाह म्यांमार में फिर लगे झटके, अब तक 150 मौतें, अफगानिस्तान में भी सुबह-सुबह डोली धरती... 10 बड़े अपडेट्स
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से रह-रहकर झटके महसूस हो रहे हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, शुक्रवार रात 11:56 बजे (स्थानीय समयानुसार) म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया. एनसीएस के अनुसार, नवीनतम भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जिससे इसके बाद झटके आने की आशंका बनी हुई है.
'PM मोदी बहुत ही स्मार्ट इंसान और अच्छे मित्र...', डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर की तारीफ, टैरिफ पर ये बोले
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की हाई टैरिफ पॉलिसी पर अपनी स्थिति दोहराई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें 'महान मित्र' और 'बहुत स्मार्ट व्यक्ति' कहा. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं सकारात्मक परिणाम लाएंगी. हालांकि, उनकी प्रशासन की ओर से भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का दबाव बना हुआ है.
'जब लोकसभा में उनके बोलने का टाइम था तब वो वियतनाम में थे', राहुल गांधी पर अमित शाह का तंज

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








