
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर प्रस्तावित टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी.
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर प्रस्तावित टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. PM नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास एयरस्ट्राइक की है. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...
आतंकी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु-बंगाल से 8 अरेस्ट, PAK-बांग्लादेश से है कनेक्शन
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है. पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहे थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एक ऑपरेशन के तहत, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से इन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
ट्रंप का फिर 'मूड स्विंग'... ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15% किया, इस फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक आयात पर प्रस्तावित टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया है. एक दिन पहले ही उन्होंने 10 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. यह टैरिफ 150 दिनों के लिए ही प्रभावी रहेगा और इसे स्थायी बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी कांग्रेस से कानून पास कराना होगा.
दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में... PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








