
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर 90 करोड़ देकर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने का साजिश का आरोप लगाया. वहीं, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अवमानना मामले में 6 महीने जेल की सजा हुई है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर 90 करोड़ देकर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने का साजिश का आरोप लगाया. वहीं, बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को अवमानना मामले में 6 महीने जेल की सजा हुई है. इनके अलावा मॉर्गन स्टेनली की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कमिटी ने भारत को सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया है. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
'90 करोड़ देकर 2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश', नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर ईडी का आरोप
दिल्ली की एक विशेष अदालत में बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई हुई. ईडी ने बताया कि यंग इंडिया नाम की नई कंपनी को बस इसलिए बनाया गया ताकि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की करोड़ों की संपत्ति को बस चंद पैसों में हथिया लिया जाए.
बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना को 6 महीने की सजा, इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल का फैसला
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना मामले में 6 महीने की सज़ा सुनाई गई है. ये फ़ैसला जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मोजुमदार की अध्यक्षता वाली इंटरनेशनल क्राइम ट्राइब्यूनल-1 की बेंच ने सुनाया.
'सबसे तेज दौड़ती रहेगी इंडियन इकोनॉमी...', इस विदेशी एजेंसी को भारत पर भरोसा, चीन-US को चेतावनी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










