
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में INS निस्तार नाम का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल कमीशन किया गया. वहीं, PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार से नई दिल्ली के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में INS निस्तार नाम का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल कमीशन किया गया. वहीं, PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार से नई दिल्ली के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इन खबरों के अलावा, इंग्लैंड में शुक्रवार से वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 टर्नामेंट शुरू हो रहा है. पढ़ें शुक्रवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
INS निस्तार: भारत का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल नौसेना में शामिल, गहरे रेस्क्यू मिशन में करेगा मदद
विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में INS निस्तार नाम का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल कमीशन किया गया. ये जहाज 300 मीटर की गहराई तक गोताखोरी और बचाव कार्य कर सकता है. इसमें आधुनिक गोताखोरी उपकरण जैसे ROV, सेल्फ-प्रोपेल्ड हाइपरबेरिक लाइफ बोट और डाइविंग कंप्रेशन चैंबर लगे हैं. इस जहाज में 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है.
WCL 2025: क्रिकेट के मैदान पर फिर आमने-सामने होंगे युवराज और आफरीदी, जानें कब-कहां देख पाएंगे भारत vs पाकिस्तान मैच
इंग्लैंड में शुक्रवार से वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 टर्नामेंट शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट में 6 टीमें इंडिया चैम्पियंस, पाकिस्तान चैम्पियंस, इंग्लैंड चैम्पियंस, ऑस्ट्रेलिया चैम्पियंस, द. अफ्रीका चैम्पियंस और वेस्टइंडीज चैम्पियंस भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीम एक-दूसरे से एक बार मुकाबला करेगी.
पटना से दिल्ली के लिए रवाना अमृत भारत ट्रेन, किराया- 560 रुपये, इतने घंटे का सफर

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







