
पूरी दिल्ली की पाइपलाइन बदलेगी रेखा सरकार, 50 हजार करोड़ का खर्च, 10 साल का टारगेट
AajTak
दिल्ली सरकार राजधानी में स्वच्छ पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरी पानी की पाइपलाइन बदलने की योजना पर काम कर रही है. दिल्ली में 16,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन में से करीब 95 फीसदी जर्जर हो चुकी है, जिसकी वजह से गंदा पानी, लीकेज और 55 फीसदी तक पानी की बर्बादी हो रही है.
दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए पूरी पानी की पाइपलाइन बदलने की योजना पर काम कर रही है, जिस पर करीब 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिरसा ने बताया कि चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े इलाकों में काम शुरू हो चुका है और अब तक 9 विधानसभा क्षेत्रों में पाइप लाइन बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पीने के पानी की करीब 16,000 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन है, जिसमें से 95 फीसदी को बदलने की जरूरत है. सरकार का लक्ष्य है कि मौजूदा रेखा गुप्ता सरकार के कार्यकाल में 30 फीसदी पाइप लाइन बदली जाए और डेढ़ साल के भीतर पूरी दिल्ली की पाइप लाइन बदलने के लिए टेंडर अवार्ड कर दिए जाएं. अगले 10 वर्षों में पूरी पाइप लाइन बदलने का लक्ष्य रखा गया है.
गंदे पानी से लाखों लोग परेशान
दिल्ली के कई इलाकों में पीने के गंदे पानी से लाखों लोग परेशान हैं. इस बारे में दिल्ली के जलमंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि ये समस्या कोई आज की नहीं है. कई दशक से सरकारों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया. दिल्ली में 20-30 साल पुरानी और जर्जर पाइप लाइन बिछी हुई है. लीकेज की समस्या आ रही है, जिससे पानी गंदा हो रहा है.
उन्होंने बताया कि सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करने पर काम कर रही है. लेकिन ये काम एक दिन में नहीं हो सकता. समस्या कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमें तकरीबन 95% पाइप लाइन बदलनी पड़ेगी. इसकी शुरुआत चंद्रावल प्लान से हो गई है. लेकिन पूरी दिल्ली की पाइप लाइन बदलने में तकरीबन 10 साल का वक्त लगेगा.
टूटी पाइपलाइन की वजह से बर्बाद हो रहा 55% पानी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









