
दिल्ली विधानसभा विवाद में नया मोड़, ‘डॉक्टर्ड वीडियो’ मामले में पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR, फॉरेंसिक रिपोर्ट से आतिशी को क्लीन चिट का दावा
AajTak
दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के सम्मान से जुड़े सत्र के दौरान आतिशी पर लगे आरोपों के मामले में पंजाब पुलिस ने कथित डॉक्टर्ड वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की है. पंजाब सरकार ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आतिशी को क्लीन चिट देने का दावा किया है. इस मुद्दे पर पंजाब और दिल्ली की राजनीति गरमा गई है.
दिल्ली विधानसभा में सिख गुरुओं के सम्मान से जुड़े सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगने के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है. पंजाब पुलिस ने इस प्रकरण में जालंधर में शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए एक कथित एडिटेड और डॉक्टर्ड वीडियो को अपलोड और प्रसारित करने के आरोप में दर्ज की गई है.
यह कार्रवाई जालंधर निवासी इकबाल सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है. शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और भड़काऊ कैप्शन डाले गए, जिनमें यह आरोप लगाया गया कि आतिशी ने सिख गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदात्मक टिप्पणी की. शिकायत के अनुसार इन पोस्टों से धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई.
पंजाब सरकार का दावा, फॉरेंसिक जांच में वीडियो निकला एडिटेड
पंजाब सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई गई. सरकार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो को डाउनलोड कर पंजाब के फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, एसएएस नगर भेजा गया. फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि वीडियो में आतिशी द्वारा ‘गुरु’ शब्द का उच्चारण ही नहीं किया गया था. सरकार का दावा है कि वीडियो के साथ जानबूझकर ऐसे कैप्शन जोड़े गए, जो आतिशी ने कभी नहीं कहे.
पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है कि यह वीडियो जानबूझकर डॉक्टर्ड किया गया ताकि धार्मिक भावनाएं भड़काई जा सकें और राजनीतिक लाभ लिया जा सके. इसी आधार पर पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
जालंधर में दर्ज हुई FIR, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का आरोप

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









