
एक रात, दो कत्ल और खूनी बदला... हत्या आरोपी पति-पत्नी का एक ही वक्त पर दो अलग-अलग जगहों पर मर्डर
AajTak
तमिलनाडु के दिंडीगुल में हत्या के आरोपी रहे पति पत्नी की एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर निर्मम हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को खून का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है.
तमिलनाडु के दिंडीगुल जिले में बदले की आग ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हत्या के आरोपों का सामना कर रहे एक दंपति की अज्ञात हमलावरों ने अलग-अलग जगहों पर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 8 जनवरी की रात करीब 8 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
एक ही वक्त पर दो मर्डर मृतकों की पहचान वी जेसुदास और उसकी पत्नी दीपिका के रूप में हुई है. दोनों हत्याएं लगभग एक ही समय पर हुईं, जिससे पुलिस को सुनियोजित साजिश की बू आ रही है. शुरुआती जांच में इसे बदले की कार्रवाई माना जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
कौन था वी जेसुदास? 45 वर्षीय वी जेसुदास दिंडीगुल के यागप्पनपट्टी का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, वह मई 2024 में हुए मायंडी जोसेफ हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. इस मामले में उसके खिलाफ दिंडीगुल तालुक थाने में केस दर्ज किया गया था. जेसुदास फिलहाल जमानत पर बाहर था और सामान्य रूप से अपने इलाके में आ-जा रहा था. हालांकि, पुरानी दुश्मनी और हत्या के मामले ने उसकी जान ले ली. पुलिस मान रही है कि उसी केस से जुड़े लोग या परिजन बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दे सकते हैं.
सड़क पर घेरकर मर्डर पुलिस के मुताबिक, जेसुदास को नथम-दिंडीगुल रोड स्थित आरएमटीसी नगर के पास घेरकर हमला किया गया. अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए. घटना इतनी तेज और सुनियोजित थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हमलावर भाग चुके थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
घर के सामने दीपिका का मर्डर जेसुदास की हत्या के कुछ ही समय बाद उसकी दूसरी पत्नी दीपिका की भी हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, दीपिका को नल्लमपट्टी में उसके घर के सामने अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया. यह हमला भी उसी समय हुआ, जिससे दोनों हत्याओं के बीच सीधा संबंध माना जा रहा है. आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. एक ही रात, दो अलग-अलग जगहों पर हुई हत्या की वारदातों ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया.
दीपिका पर भी थे गंभीर आरोप पुलिस को शक है कि दीपिका की हत्या भी बदले की भावना से की गई है. जांच में सामने आया है कि दीपिका पर मायंडी जोसेफ हत्याकांड में जेसुदास की मदद करने के आरोप थे. इसी वजह से हमलावरों ने उसे भी निशाना बनाया हो सकता है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों हत्याएं एक ही गिरोह द्वारा तो नहीं की गईं. फिलहाल, इस मामले में किसी भी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









