
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
20 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस संबंध में विभिन्न सरकारी विभाग और संबंधित एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं. उनकी जगह पर नई नियुक्ति की चर्चा चल रही है, और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक अहम बैठक बुलाई.
20 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस संबंध में विभिन्न सरकारी विभाग और संबंधित एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं. उनकी जगह पर नई नियुक्ति की चर्चा चल रही है, और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक अहम बैठक बुलाई. यूट्यूब रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर अश्लील टिप्पणी करने के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है. बिहार के सात युवा लड़कों ने महाकुंभ जाने के लिए ऐसी निंजा टेक्नीक का इस्तेमाल किया जिसके बाद अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे भारतीय नागरिकों के दूसरे बैच में शामिल 27 वर्षीय गुरविंदर सिंह को लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
3 मंच, 150 गेस्ट, 30000 समर्थक... शपथग्रहण के लिए रामलीला मैदान में ऐसी है बीजेपी की तैयारी
दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है. आने वाले 48 घंटों में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का फैसला होने वाला है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, और अब पार्टी का ध्यान मुख्यमंत्री के चयन और शपथग्रहण समारोह की तैयारियों पर केंद्रित है.
PM मोदी के अगुवाई में नए CEC को लेकर हुई बैठक में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- संतुलित हो फैसला
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं. उनकी जगह पर नई नियुक्ति की चर्चा चल रही है, और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर एक अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहुंचे, और गृह मंत्री अमित शाह भी मीटिंग में मौजूद रहे. हालांकि, कांग्रेस ने सेलेक्शन कमेटी में पदाधिकारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर कर रखी है, और पार्टी ने मामले पर सुनवाई तक बैठक स्थगित करने की मांग की.
मुश्किल में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना, जयपुर में एक और एफआईआर दर्ज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










