
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि जिन घरों में PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वहां घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रखा जा सकेगा. जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और राज्य पुलिस ने संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि जिन लोगों के घर में PNG कनेक्शन है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकते. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है. पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. पढ़ें रविवार सुबह की 7 बड़ी खबरें...1. घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... गैस सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि जिन लोगों के घर में PNG कनेक्शन है, वे घरेलू LPG कनेक्शन नहीं रख सकते. ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा. यह कदम घरेलू गैस के बेहतर प्रबंधन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को ऑर्गेनाइज्ड और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.
2. उरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है. 'ऑपरेशन डिग्गी 2' के तहत चलाए गए इस जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने भारी गोला-बारूद भी बरामद किया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और आतंकी छिपे न हों.3. ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान की कंधार में एयरस्ट्राइक, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना
पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई हाल ही में उसके शहरों के ऊपर देखे गए ड्रोन हमलों के जवाब में की गई.
4. दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. भारत ने दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, क्योंकि युवती के माता-पिता ने उसके एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शादी रद्द कर दी थी. दोनों रिश्तेदार थे और पहले उनकी शादी तय हुई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी को लगा कि युवती संक्रमित हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगी. युवती के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती अस्पताल में भर्ती है.







