
ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज सिंह का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का सख्त मैसेज
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीत, टीम की केमिस्ट्री और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की. अभिषेक ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने का एहसास शब्दों में नहीं बताया जा सकता और उनका सपना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में शनिवार को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शिरकत की. इस कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर, टी20 वर्ल्ड कप और टीम की केमिस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं. अभिषेक शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने का एहसास शब्दों में बयान करना आसान नहीं है. उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब से उनका सपना भारत के लिए ट्रॉफी जीतना था.
अभिषेक ने कहा, इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता. जब से खेलना शुरू किया, तभी से यही सपना था. टूर्नामेंट की शुरुआत मेरे लिए अच्छी नहीं रही, लेकिन आखिर में सब अच्छा हो गया. आगे भी देश के लिए और ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं.
युवराज सिंह का अभिषेक ने किया जिक्र
इस कार्यक्रम के दौरान जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि आखिर वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है. उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में युवराज सिंह से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. अभिषेक ने कहा कि अब वह सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं और जो चीज उनके हाथ में नहीं है, उसकी चिंता नहीं करते. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलना भी उनका बड़ा सपना है.
यह भी पढ़ें: 'केरल-पंजाब की हमारी दोस्ती में सब FIRE ही है', संजू सैसमन ने सुनाया अभिषेक संग ओपनिंग का किस्सा
अभिषेक ने कहा कि युवराज सिंह ने उन्हें सिखाया है कि सिर्फ प्रोसेस पर ध्यान देना है और अपने खेल पर ध्यान देना है. अगर अच्छा खेलते रहोगे तो हर जगह आपकी है. इसलिए मैं आगे के प्लान पर नहीं सोचता हूं बस मैं अच्छा खेलते रहना चाहता हूं.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .







