
मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर TMC का पलटवार, कहा - यही है BJP का महिलाओं के प्रति सम्मान?
AajTak
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. टीएमसी ने बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के एक बयान को लेकर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी दी है. टीएमसी ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि क्या वह ऐसे ही महिलाओं का सम्मान करते हैं.
पश्चिम बंगाल में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग करने वाली है. चुनाव को लेकर प्रदेश में जुबानी जंग तेज है. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के एक बयान को लेकर उनपर और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. टीएमसी ने आरोप लगाया है कि खुले मंच से दीदी यानि मुख्यमंत्री को शारीरिक नुक़सान की धमकी दी जा रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए टीएमसी ने लिखा, 'पार्टी बीजेपी नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल की निर्वाचित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सार्वजनिक मंच से महिलाओं के प्रति घटिया और अपमानजनक भाषा का उपयोग करने की कड़ी निंदा करती है.'
टीएमसी का कहना है कि बीजेपी नेताओं द्वारा सत्ता में बैठे महिला मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी देना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि निराशाजनक और घृणास्पद भी है.
टीएमसी ने यह सवाल उठाया है कि बीजेपी नेताओं को कैसे हिम्मत होती है कि वे उस महिला के खिलाफ इस तरह की कठोर और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करें जिसे लोगों ने बार-बार चुना है. “नारी शक्ति” जैसे नारे लगाने वाली पार्टी के असली चेहरे को अब छिपाया नहीं जा सकता. महिलाओं के प्रति उनका सम्मान केवल दिखावा है और वास्तविकता इससे कोसों दूर है.
टीएमसी का कहना है कि बंगाल की जनता अपनी मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की धमकियों, डराने-धमकाने और नफरत में भरी विचारधारा को कभी सहन नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: कोलकाता: PM की रैली से पहले TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में BJP जिला अध्यक्ष समेत कई लोग घायल

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने बढ़ते तनाव के बावजूद तेहरान में अपना घर छोड़ने या बंकर में जाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि जब तक तेहरान के 9 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर नहीं होंगे, तब तक वह खुद के लिए सुरक्षा नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक नेता को आम लोगों की तरह ही जीवन जीना चाहिए और इस्लाम में शहादत को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.







