
तारों के बीच सुबह की चाय! धरती के बाहर बन रहे पहले लग्जरी होटल की कहानी
AajTak
जब से स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की सैर की सुविधा शुरू हुई है इंसान धरती के बाहर की दुनिया को खंगालने में ज्यादा ही दिलचस्पी लेने लगा है. वह दिन दूर नहीं जब इंसान अंतरिक्ष में न सिर्फ सैर कर पाएगा, बल्कि अपनी छुट्टियां भी बिता सकेगा. एक तरफ मंगल और चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर 'स्पेस होटल' का सपना हकीकत बनने के करीब है आखिर कैसा होगा धरती के बाहर बन रहा ये लग्जरी होटल?
ब्रह्मांड के अनंत सन्नाटे में अब जल्द ही क्रॉकरी के टकराने और गपशप की आवाजें सुनाई देंगी. अभी तक हम इंसानों को धरती से तारे और गैलेक्सी देखने के लिए टेलिस्कोप की जरूरत पड़ती है लेकिन वो दिन दूर नहीं जब आप खुद उनके बीच बैठकर चाय-कॉफी की चुस्की ले सकेंगे. क्योंकि, अंतरिक्ष अब केवल वैज्ञानिकों के रिसर्च की जगह नहीं रह गया है, बल्कि यह दुनिया के सबसे महंगे और रोमांचक हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में तब्दील हो रहा है.
अबतक ब्लू ओरिजिन और तमाम स्पेस टूरिस्ट कंपनियों के स्पेसयान से करीब 100 टूरिस्ट धरती के बाहर स्पेस का टूर करके आ चुके हैं और ये तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है. लोगों की दिलचस्पी देखते हुए स्पेस में होटल बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. ताकि, इंसान अपनी अगली छुट्टियां बादलों के पार जीरो-ग्रैविटी वाले किसी आलीशान कमरे में बिता सके.
दुनिया का पहला स्पेस होटल कहा जाने वाला वॉयेजर स्टेशन कैलिफोर्निया की कंपनी एबव स्पेस द्वारा विकसित किया जा रहा है. यह स्पेस स्टेशन एक विशाल घूमते हुए पहिये जैसा होगा. इस स्पेस स्टेशन की सबसे बड़ी खूबी इसका कृत्रिम गुरुत्वाकर्षण सिस्टम है. भौतिकी के सिद्धांतों के अनुसार, जब यह स्टेशन घूमेगा, तो सेंट्रीफ्यूगल फोर्स की वजह से अंदर रहने वालों को चंद्रमा जैसा गुरुत्वाकर्षण महसूस होगा. इसका मतलब है कि आप वहां सामान्य रूप से चल सकेंगे, सामान्य तरीके से पानी पी सकेंगे और टॉयलेट या खाना खाने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष नहीं करना होगा.
अमीर लोग यहां खरीद सकेंगे विला
इस स्पेस होटल का क्षेत्रफल 50,000 वर्ग मीटर से अधिक होगा. यहां 400 मेहमानों और क्रू मेंबर्स के रहने की क्षमता होगी. इसमें ऐसे विला भी होंगे जिन्हें अमीर लोग निजी तौर पर खरीद सकेंगे. सुविधाओं की बात की जाए तो यहां जिम, बार, सिनेमा हॉल और ऐसे रेस्टोरेंट होंगे जहां 'स्पेस फूड' के बजाय धरती जैसा लजीज खाना मिलेगा. जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो सकता है. वॉयेजर स्टेशन को 2027-2028 तक चालू करने का लक्ष्य है, जबकि एक्सिओम का पहला मॉड्यूल 2026 के अंत तक ISS से जुड़ सकता है. इन होटलों को बनाने में अरबों डॉलर खर्च हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में भारत का पहला डेटा सेंटर, 2026 में ही होगी शुरुआत, बदल जाएगा टेक का खेल

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. भारत ने दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, क्योंकि युवती के माता-पिता ने उसके एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शादी रद्द कर दी थी. दोनों रिश्तेदार थे और पहले उनकी शादी तय हुई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी को लगा कि युवती संक्रमित हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगी. युवती के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती अस्पताल में भर्ती है.

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने बढ़ते तनाव के बावजूद तेहरान में अपना घर छोड़ने या बंकर में जाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि जब तक तेहरान के 9 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर नहीं होंगे, तब तक वह खुद के लिए सुरक्षा नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक नेता को आम लोगों की तरह ही जीवन जीना चाहिए और इस्लाम में शहादत को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.






