
फिल्म 'दृश्यम' जैसा कत्ल, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मारा... पुलिस भी हैरान
AajTak
गुजरात के कच्छ से ऑनर किलिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता ने अपनी बेटी और प्रेमी की हत्या कर दी. फिर खुद को बचाने के लिए उसने ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई.
गुजरात के कच्छ जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है, जिसने अजय देवगन की मशहूर फिल्म 'दृश्यम' के सस्पेंस और शातिर साजिश को भी मात दे दी है. यहां खांभला गांव में एक पिता ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस से बचने के लिए एक ऐसा जाल बुना, जिसे सुलझाने में कानून को 39 दिन लग गए.
भांजे के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
इस दोहरे हत्याकांड ने न केवल इलाके को दहला दिया है बल्कि समाज की 'ऑनर किलिंग' वाली कड़वी सच्चाई को भी उजागर किया है. कच्छ के नखत्राणा तालुका में सामने आई यह वारदात रूह कंपा देने वाली फिल्म की पटकथा जैसी है. खांभला निवासी 19 वर्षीय युवती और छोटे अंगिया के युवक के बीच प्रेम संबंध थे. लेकिन युवती के पिता यह रिश्ता कतई मंजूर नहीं था. जब यह प्रेमी जोड़ा 3 फरवरी को घर से भाग निकला, तो पिता ने गुस्से में आकर एक खौफनाक साजिश रची.
यह भी पढ़ें: दौसा में ‘दृश्यम’ जैसी साजिश का खुलासा, 6 साल बाद खुला हत्या का राज
पहले उसने अपने भांजे के साथ मिलकर दोनों को मीठी बातों में फंसाया और सुरक्षा का भरोसा देकर वापस बुलाया. जैसे ही वे कोटड़ा और खांभला के बीच सुनसान रास्ते पर पहुंचे, पिता ने अपने ही हाथों से अपनी बेटी और उसके प्रेमी का गला घोंटकर उनकी जीवनलीला समाप्त कर दी.
इस अपराध को अंजाम देने के बाद सबूतों को मिटाने का जो तरीका अपनाया गया, वह फिल्म 'दृश्यम' के विजय की याद दिलाता है. जिस तरह फिल्म में नायक पुलिस को गुमराह करने के लिए एक काल्पनिक कहानी गढ़ता है और खुद थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराता है. ठीक वैसे ही पिता ने हत्या के बाद पुलिस थाने में जाकर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. उसने 39 दिनों तक एक बेबस और परेशान पिता होने का ढोंग रचा ताकि कानून की नजरों से बचा जा सके.

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. भारत ने दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, क्योंकि युवती के माता-पिता ने उसके एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शादी रद्द कर दी थी. दोनों रिश्तेदार थे और पहले उनकी शादी तय हुई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी को लगा कि युवती संक्रमित हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगी. युवती के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती अस्पताल में भर्ती है.







