
असम चुनाव से पहले कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों का ऐलान
AajTak
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिसके बाद अब तक कांग्रेस ने 126 सदस्यीय असम विधानसभा की 65 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं. इसके अलावा पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें भी सुरक्षित रखी हैं.
असम में विधानसभा चुनाव अप्रैल महीने में होने की संभावना है. चुनाव आयोग की ओर से अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. इस बार कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M) और असम जातीय परिषद शामिल हैं. इसके साथ ही CPI(ML) लिबरेशन ने भी इस गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है. हालांकि, पिछले चुनावों में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा रहे रायजोर दल इस बार गठबंधन में शामिल नहीं है. रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत चुके हैं.
कांग्रेस की यह दूसरी लिस्ट पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने जारी की है. इस लिस्ट में तीन मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है. इनमें वाजेद अली चौधरी को बिरसिंग जरुआ, अबुल कलाम रशीद आलम को गोलपाड़ा ईस्ट और रकीबुद्दीन अहमद को चमरिया सीट से टिकट मिला है. इसके अलावा पूर्व लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे अब्दुल खालेक को मांडिया से उम्मीदवार बनाया गया है.
लिस्ट में अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में तिनखोंग से बिपुल गोगोई, रंगापारा से कार्तिक चंद्र कुर्मी, न्यू गुवाहाटी से सन्तानु बोरा, डिमोरिया से किशोर कुमार बरुआ, श्रीजंग्राम से नुरुल इस्लाम और तिनसुकिया से देविद फुकन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस हार की सेंचुरी मारने वाली है...', असम में बोले PM मोदी, राज्य को दी 47,600 करोड़ की सौगात
कांग्रेस ने बजाली, पलासबाड़ी, गुवाहाटी सेंट्रल, गोरेश्वर, मोरीगांव, बरहामपुर, बिंदाकांदी, बेहाली, डिब्रूगढ़ और दीफू जैसी कई महत्वपूर्ण सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ रखी हैं. 2023 में हुए परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव है, जिसमें विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव आया है, जबकि विधानसभा की कुल सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने बढ़ते तनाव के बावजूद तेहरान में अपना घर छोड़ने या बंकर में जाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि जब तक तेहरान के 9 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर नहीं होंगे, तब तक वह खुद के लिए सुरक्षा नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक नेता को आम लोगों की तरह ही जीवन जीना चाहिए और इस्लाम में शहादत को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.







