
Delhi: घर के वॉशरूम में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत... परिजन बोले- गैस पाइपलाइन में लीकेज था
AajTak
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बदरपुर के मोलरबंद इलाके में शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक घर की छत पर बने वॉशरूम में आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि पाइपलाइन गैस में लीकेज के कारण वॉशरूम में गैस भर गई थी, इस दौरान बीड़ी जलाते ही आग लग गई.
राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलरबंद इलाके से आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. शनिवार शाम एक घर की छत पर बने वॉशरूम में अचानक आग लगने से वहां मौजूद 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक महिला की पहचान वीनू सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
परिजनों के मुताबिक, घर की छत पर एक वॉशरूम बना हुआ था, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वीनू सिंह ही करती थीं. शनिवार शाम वे वॉशरूम गई थीं. इसी दौरान अचानक वॉशरूम के अंदर तेज आवाज आई और धुआं निकलने लगा. जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो देखा कि वॉशरूम के अंदर बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस चुकी थीं.
यहां देखें Video
परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक महिला की बहू ने कहा- घर में गैस लीकेज हो रही थी

भारत ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. भारत ने दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, क्योंकि युवती के माता-पिता ने उसके एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शादी रद्द कर दी थी. दोनों रिश्तेदार थे और पहले उनकी शादी तय हुई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी को लगा कि युवती संक्रमित हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगी. युवती के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती अस्पताल में भर्ती है.

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने बढ़ते तनाव के बावजूद तेहरान में अपना घर छोड़ने या बंकर में जाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि जब तक तेहरान के 9 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर नहीं होंगे, तब तक वह खुद के लिए सुरक्षा नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक नेता को आम लोगों की तरह ही जीवन जीना चाहिए और इस्लाम में शहादत को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.








