
डिप्टी CM का पद, 80 सीटें... थलापति विजय को बीजेपी ने अलायंस के लिए दिया बड़ा ऑफर
AajTak
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और बीजेपी के बीच गठबंधन की अफवाहें सामने आईं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने TVK को 80 सीटें देने और विजय को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के करीब आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और BJP के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने विजय को गठबंधन में शामिल होने के लिए एक बड़ा ऑफर दिया है. कहा जा रहा है कि बीजेपी ने विजय की पार्टी को 80 सीटें देने की पेशकश की है. इसके साथ ही बीजेपी ने विजय को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है.
हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय मुख्यमंत्री पद चाहते हैं और इसकी वजह से बातचीत में पेंच फंसा रहा है.
मध्यस्थता करवा रही बीजेपी!
बीजेपी विजय को एनडीए के साथ जोड़ने के लिए कई रास्तों का इस्तेमाल कर रही है. बताया जा रहा है कि वो एक अन्य राज्य के उपमुख्यमंत्री के जरिए इस बातचीत में मध्यस्थता करवा रही है. बीजेपी की विजय में दिलचस्पी का सबसे बड़ा कारण उनकी विशाल फैन फॉलोइंग है.
क्यों विजय का साथ चाहती है बीजेपी?

जब से स्पेस टूरिज्म यानी अंतरिक्ष की सैर की सुविधा शुरू हुई है इंसान धरती के बाहर की दुनिया को खंगालने में ज्यादा ही दिलचस्पी लेने लगा है. वह दिन दूर नहीं जब इंसान अंतरिक्ष में न सिर्फ सैर कर पाएगा, बल्कि अपनी छुट्टियां भी बिता सकेगा. एक तरफ मंगल और चांद पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर 'स्पेस होटल' का सपना हकीकत बनने के करीब है आखिर कैसा होगा धरती के बाहर बन रहा ये लग्जरी होटल?

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.








