
तमिलनाडु में बड़ा हादसा: करूर में कॉलेज बस और मालगाड़ी की टक्कर, 25 छात्र घायल
AajTak
तमिलनाडु में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 25 छात्र घायल हो गए. ये हादसा एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां बस गुजर रही थी. डीएमके नेता सेंथिल बालाजी ने अस्पताल जाकर हाल जाना.
तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बस में सवार 25 छात्र घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
शनिवार शाम को ये कॉलेज की बस वीरराक्कियाम और पलायम के बीच एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी. इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे के तुरंत बाद सभी घायल छात्रों को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता सेंथिल बालाजी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों का हाल जाना. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब बस रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तभी एक मालगाड़ी ने पीछे से उसे टक्कर मार दी.
हादसे में 25 छात्र घायल, एक के सिर में चोट
सेंथिल बालाजी ने कहा, 'लगभग 25 छात्र घायल हुए थे और उन्हें जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो छात्रों को बाद में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जबकि 23 का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है.'
उन्होंने आगे बताया कि इन 23 छात्रों में से तीन की हालत अब बेहतर है और फर्स्ट ऐड देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. हालांकि, अन्य बाकी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. एक छात्र के सिर में चोट आई है.

आजतक के खास कार्यक्रम 'बहस बाजीगर' में इस बार का टॉपिक है- क्या ईरान युद्ध की आपदा में विपक्ष अवसर ढूंढ रहा है? इसी सवाल पर तमाम पार्टियों के प्रवक्ताओं में वार-पलटवार देखने को मिला. सभी ने अपने-अपने तर्कों से एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे. वरिष्ठ पत्रकार जज के रूप में उपस्थित रहे. देखें सबसे तीखी बहस.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के समापन सत्र में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने दुनिया के मौजूदा उथल-पुथल भरे दौर पर बात की. उन्होंने चेतावनी दी कि वर्ल्ड ऑर्डर भरभराकर गिर रहा है, क्योंकि युद्ध, बदलते अलायंस और ताकतवर लीडर वैश्विक राजनीति को नया रूप दे रहे हैं.

झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारत ने अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इन हमलों में नागरिकों की मौत हुई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. भारत ने दोहराया कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. हाल के हफ्तों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, क्योंकि युवती के माता-पिता ने उसके एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शादी रद्द कर दी थी. दोनों रिश्तेदार थे और पहले उनकी शादी तय हुई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी को लगा कि युवती संक्रमित हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगी. युवती के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती अस्पताल में भर्ती है.

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने बढ़ते तनाव के बावजूद तेहरान में अपना घर छोड़ने या बंकर में जाने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि जब तक तेहरान के 9 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर नहीं होंगे, तब तक वह खुद के लिए सुरक्षा नहीं लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एक नेता को आम लोगों की तरह ही जीवन जीना चाहिए और इस्लाम में शहादत को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.






