
झारखंड के जामताड़ा में कुएं से तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, 10 दिनों से थे गायब
AajTak
झारखंड के जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के लोगों के रूप में हुई है, जो करीब दस दिन से लापता थे. मृतकों में एक चार साल की बच्ची, एक किशोर और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के जामताड़ा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब बागडेहरी थाना क्षेत्र के एक कुएं से तीन शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरबानी गांव के रहने वाले लोगों के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक करीब 4 साल की बच्ची, एक 13-14 साल का नाबालिग और एक करीब 35-40 साल का पुरुष शामिल है. बताया जा रहा है कि तीनों करीब दस दिन पहले घर से दतवन (पेड़ की टहनी) तोड़ने के लिए निकले थे. इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई.
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर की तीनों शवों की पहचान
परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक कुएं से तीन शव मिलने की सूचना मिली. जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को दी गई तो वो मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या किसी साजिश का परिणाम.
आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .







