
IDFC बैंक घोटाला: सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी पकड़े गए
AajTak
चंडीगढ़ में 250 करोड़ के आईडीएफसी बैंक घोटाले में एसीबी (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है. इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में यह अब तक की 12वीं गिरफ्तारी है.
आईडीएफसी बैंक से जुड़े बड़े घोटाले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने इस घोटाले में अहम भूमिका निभाई और संदिग्ध पैसों को कैश में बदलने का काम किया. इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
चंडीगढ़ में ACB ने जांच के बाद सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को हिरासत में लिया. अधिकारियों के मुताबिक आईडीएफसी बैंक से जुड़े इस घोटाले में सरकारी खातों से बड़ी रकम गैरकानूनी तरीके से अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर की गई थी. इसके बाद यह पैसा कई फर्मों के जरिए आगे भेजा गया.
ढाई सौ करोड़ से ज्यादा का लेन-देन
जांच में सामने आया है कि 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सावन ज्वेलर्स तक पहुंची थी. यह पैसा रिभव ऋषि, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला और स्वाति सिंगला समेत अन्य आरोपियों की कंपनियों और फर्मों के जरिए ट्रांसफर किया गया था. अधिकारियों का कहना है कि यह लेन-देन पूरी तरह संदिग्ध है और इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था.
कैश कन्वर्जन का आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार राजन कटोदिया मुख्य आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम कर रहे थे. आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से सोने के गहने बेचने का रिकॉर्ड दिखाकर पैसों को वैध बनाने की कोशिश की. इसके बदले उन्हें भारी कमीशन भी मिला. ACB का कहना है कि शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि राजन कटोदिया ने इस पूरे मामले की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने मुख्य आरोपियों के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई और उसी के तहत इस घोटाले को अंजाम दिया.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .







